दिल्ली दंगों के दौरान स्कूल जलाने को लेकर कोर्ट ने 2 लोगों पर तय किए आरोप
दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान दयालपुर में एक स्कूल व अन्य संपत्तियों को जलाने को लेकर दो व्यक्तियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने कहा कि संपत्ति हिंदू व्यक्ति की थी इसलिए उस पर हमला किया गया। शिकायत के अनुसार, हमले में स्कूल को करीब ₹1.25 करोड़ का नुकसान हुआ था।