दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी सलीम मलिक को हाईकोर्ट ने ज़मानत देने से किया इनकार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2020 में हुए सांप्रदायिक दंगों के पीछे बड़ी साज़िश से जुड़े यूएपीए मामले में सलीम मलिक नामक आरोपी को ज़मानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि सलीम 'गहरी साज़िश' में सह-साज़िशकर्ता था जिसने शांति एवं सद्भाव में कथित तौर पर खलल डालने के लिए धर्म के नाम पर स्थानीय लोगों को उकसाया।