दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने 'आप' के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दी ज़मानत
दिल्ली के एक कोर्ट ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में 'आप' के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ज़मानत दे दी है। यह मामला कथित आपराधिक साज़िश, गैरकानूनी सभा और हत्या की कोशिश से जुड़ा है। हालांकि, हुसैन अब भी अपने खिलाफ दर्ज अन्य एफआईआर के चलते न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।