दिल्ली ने राजस्थान को हराकर आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी
आईपीएल-2022 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8-विकेट से हराते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी। दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1-ओवर में 161-रन के लक्ष्य को चेज़ किया और मिचल मार्श ने टीम के लिए सर्वाधिक 89-रन (62-गेंद) बनाए जबकि डेविड वॉर्नर ने 52*-रन (41-गेंद) बनाए। दिल्ली के 12-मैच में अब 12-अंक हो गए हैं।