दिल्ली पर अध्यादेश राज्यसभा से पास नहीं हुआ तो यह 2024 का सेमीफाइनल होगा: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए लाए गए अध्यादेश पर कहा है, "विपक्ष इकट्ठा हो जाता है तो राज्यसभा में बिल के रूप में लाए जाने पर इसे रोक सकते हैं।" उन्होंने कहा कि अगर बिल राज्यसभा से पास नहीं होता है तो यह 2024 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा।