दिल्ली पुलिस का अपराधियों के लिए 'अपनी जगह बुक करें, पज़ेशन जल्द मिलेगा' ऐड हुआ वायरल
दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के लिए 'खाली कमरे' वाला विज्ञापन जारी कर ट्वीट किया है, "अपनी जगह 'बुक' करें, पज़ेशन जल्द मिलेगा।" विज्ञापन में मुफ्त बिस्तर, भोजन, साझा बाथरूम, टीवी, सरकारी वाहन में मुफ्त आना-जाना और पूरी तरह सीसीटीवी से लैस परिसर जैसी सुविधाओं का ज़िक्र है। विज्ञापन में साथ ही 'लोकेशन: सलाखों के बेहद करीब' भी लिखा है।