दिल्ली पुलिस का 'आज सिराज का कोई स्पीड चालान नहीं कटेगा' ट्वीट हुआ वायरल
एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल के दौरान मोहम्मद सिराज द्वारा वनडे में सबसे तेज़ 5 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, "आज सिराज का कोई स्पीड चालान नहीं कटेगा।" ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "दिल्ली पुलिस आज मैच का लुत्फ उठा रही है।"