दिल्ली पुलिस की गाड़ी की टक्कर से 58 वर्षीय शख्स की हुई मौत, सिपाही हुआ गिरफ्तार

दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में सोमवार को दिल्ली पुलिस के वाहन की टक्कर से एक 58 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। वहीं, हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर राजेंद्र नगर थाने में तैनात सिपाही (ड्राइवर) प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Load More