दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल को 2021 में आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल को 2021 में कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मेरठ (उत्तर प्रदेश) से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बहन ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी के उत्पीड़न से तंग आकर फंदे से लटककर आत्महत्या की थी।