दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की कार को रोहतक रोड पर ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास रोहतक रोड पर रविवार सुबह एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिसमें दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिस की सुरक्षा इकाई में तैनात इंस्पेक्टर घटना के वक्त कार खराब होने की वजह से वाहन के बाहर खड़े थे। बकौल पुलिस, घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

Load More