दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की पत्नी ने एम्स के बाहर कार से 4 लोगों को मारी टक्कर
दिल्ली में एम्स के बाहर मंगलवार को कथित तौर पर एक पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी द्वारा चलाई जा रही कार की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना अस्पताल के गेट नंबर 6ए और 6बी के पास हुई।