दिल्ली पुलिस ने 2 बहनों की ऑन कैमरा हत्या के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अंबेडकर बस्ती (दिल्ली) में 2 बहनों की ऑन कैमरा हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं। बकौल पुलिस, 20 से अधिक लोग मृतक महिलाओं के भाई की तलाश में पहुंचे थे लेकिन उसके न मिलने पर नाराज़ हमलावरों ने कथित तौर पर जानबूझकर महिलाओं को गोली मार दी। मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है।