दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह को किया अरेस्ट, अतिक्रमण-रोधी कार्रवाई का किया था विरोध
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आप विधायक अमानतुल्लाह खान समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल, गुरुवार सुबह मदनपुर खादर इलाके में एमसीडी द्वारा शुरू की गई अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का खान समेत स्थानीय लोगों ने विरोध किया था जिसके बाद पुलिस ने खान को हिरासत में ले लिया था।