दिल्ली पुलिस ने आई फ्लू के मामले बढ़ने के बीच 'काला चश्मा' गाने के साथ शेयर की एडवाइज़री

दिल्ली पुलिस ने कंजंक्टिवाइटिस या आई फ्लू (आंख आना) के मामले बढ़ने के बीच लोगों के लिए 'काला चश्मा' गाने व ऐनिमेशन के साथ सोशल मीडिया पर एडवाइज़री जारी की है। पुलिस ने लिखा, "कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित लोगों 'तेनु काला चश्मा जचदा ऐ, जचदा ऐ तेरे मुखड़े ते'। कृपया चश्मा पहनें। हम आपके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।"

Load More