दिल्ली पुलिस ने ज़ब्त किया सीएम केजरीवाल के आवास के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर
'आप' सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) ज़ब्त कर लिया। पुलिस ने तीस हज़ारी कोर्ट को बताया था कि सीसीटीवी फुटेज मांगे जाने पर उन्हें पेन ड्राइव दी गई थी जिसमें ब्लैंक फुटेज थी।