दिल्ली पुलिस ने नफरत फैलाने को लेकर नुपुर, नवीन व सबा नकवी पर दर्ज की एफआईआर
दिल्ली के डीसीपी (आईएफएसओ) के.पी.एस. मल्होत्रा के अनुसार, पूर्व बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल, पत्रकार सबा नकवी व अन्य के खिलाफ नफरत भरे संदेशों के प्रसार के आरोप में एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा व अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स के खिलाफ समान धाराओं में एक अन्य एफआईआर दर्ज की गई है।