दिल्ली पुलिस ने पी-20 समिट के मद्देनज़र जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
दिल्ली पुलिस ने यशोभूमि परिसर में आज (गुरुवार) से 14 अक्टूबर तक पी-20 समिट (जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन) के आयोजन के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। तीनों दिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक जीकेपीओ-अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग-धौला कुआं फ्लाईओवर, परेड रोड-महराम नगर, पंचशील मार्ग-तीन मूर्ति मार्ग समेत 9 रूट पर ट्रैफिक रेगुलेट किया जाएगा।