दिल्ली पुलिस ने फर्ज़ी कॉल सेंटर्स से अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 4 लोगों को किया अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने एफबीआई के साथ संयुक्त अभियान में फर्ज़ी कॉल सेंटर्स के ज़रिए अमेरिकी नागरिकों से $20 मिलियन से अधिक ठगने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी खुद को अधिकारी बताकर लोगों को यह कहकर धमकाते थे कि उनका नाम किसी आपराधिक मामले में आया है और इसे हटाने का हवाला देकर ठगी करते थे।