दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर रेसलर्स के आरोपों की जांच के लिए बनाई 10 सदस्यीय एसआईटी
भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला रेसलर्स द्वारा लगाए आरोपों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने चार महिला अधिकारी समेत 10 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। 'एएनआई' के अनुसार, सिंह ने एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज कराते हुए आरोपों को खारिज कर दिया है। एसआईटी ने सिंह से कुछ दस्तावेज़ भी मांगे हैं।