दिल्ली पुलिस ने महावीर निर्वाण महोत्सव को लेकर जारी की रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री
दिल्ली पुलिस ने रविवार से शुरू होने वाले भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव को लेकर ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री के मुताबिक, सुबह 10 बजे से भैरों मार्ग और मथुरा रोड पर किसी वाहन को रोका/पार्क नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा पुराना किला रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग, डॉ. ज़ाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग और क्यू-पॉइंट पर डायवर्ज़न रहेगा।