दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी-राजू बसौदी गैंग के सदस्य विक्की को किया अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी-राजू बसौदी गैंग के वांछित बदमाश विक्की को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि विक्की राजस्थान में हत्या के एक कथित मामले समेत अन्य केस में वांछित था। बकौल पुलिस, आत्मसमर्पण करने के लिए कहने पर विक्की ने पुलिस पर चार गोलियां चलाई थीं और जवाबी कार्रवाई कर उसे पकड़ा गया।