दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर बिश्नोई से तिहाड़ में की पूछताछ
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मानसा (पंजाब) में हुई हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कोठरी की तलाशी ली और उससे पूछताछ की है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने कहा था कि मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और कनाडा में रहने वाला गैंगस्टर गोल्डी बरार शामिल हैं।