दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके में एक मुठभेड़ के बाद शकील उर्फ 'शेरनी' (36) नामक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से 10 से ज़्यादा राउंड की फायरिंग हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 13 अत्याधुनिक पिस्टल और 38 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं।