दिल्ली पुलिस ने लग्ज़री बसों में सफर कर लैपटॉप चुराने वाले शख्स को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने लग्ज़री इंटरस्टेट बसों में सफर करने के दौरान कथित तौर पर सोते हुए यात्रियों से लैपटॉप चुराने वाले शख्स को गिरफ्तार कर उससे 10 लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बस में यात्रियों को ऑब्ज़र्व करने के बाद किसी एक को निशाना बनाकर लैपटॉप चुराता था और फिर जल्दी ही बस से उतर जाता था।