दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा मर्डर केस में आफताब के खिलाफ दायर की 6,629 पन्नों की चार्जशीट
दिल्ली पुलिस ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर के मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ मंगलवार को साकेत कोर्ट में 6,629 पन्नों की चार्जशीट दायर की। आफताब को मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आफताब की न्यायिक हिरासत को 7 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है।