दिल्ली पुलिस ने हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री

दिल्ली में खड़क सिंह मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। खड़क सिंह मार्ग और कनॉट प्लेस के आउटर सीसी पर वाहनों को रोकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने लोगों से पंचकुइयां रोड समेत कुछ सड़कों पर जाने से बचने को कहा है।

Load More