दिल्ली बीजेपी ने अपने 11 बागी कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित
दिल्ली बीजेपी ने 11 बागी कार्यकर्ताओं को 6-साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। बकौल बीजेपी, यह कार्यकर्ता एमसीडी चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। निलंबित कार्यकर्ताओं में गजेंद्र दराल, लवलेश शर्मा, रीनू जैन, शमा अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, रविंद्र सिंह, अंतिम गहलोत, पूनम चौधरी, महावीर सिंह, धर्मवीर सिंह और राजकुमार खुराना शामिल हैं।