दिल्ली में 11 साल में इस बार सबसे गर्म रहा मई का महीना, 8 साल में सबसे गर्म रातें दर्ज
लगातार पांचवें दिन अधिकतम तापमान 45°C से ऊपर दर्ज होने के बीच दिल्ली में 2013 के बाद इस बार सबसे गर्म मई का महीना रिकॉर्ड हुआ है। दिल्ली में 2013 में मई में लगातार 6 दिन तापमान 45°C से ऊपर दर्ज हुआ था। हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, दिल्ली में 2016 के बाद मई की सबसे गर्म रातें दर्ज हुई हैं।