दिल्ली में 15 और 9 साल के भाई-बहन के शव उनके घर पर हुए बरामद, रेलवे ट्रैक पर मिला पिता का शव
दिल्ली के पांडव नगर में एक घर में शनिवार को 15-वर्षीय लड़के और उसकी 9-वर्षीय बहन के शव बरामद हुए और उनकी मां खून से लथपथ हालत में बेहोश मिली। इसके बाद बच्चों के 42-वर्षीय पिता श्यामजी का शव आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस को शक है कि श्यामजी ने तीनों पर हमला कर खुदकुशी की है।