दिल्ली में 1.5°C दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान, कोहरे के कारण 46 उड़ानें हुईं प्रभावित
दिल्ली में जारी शीतलहर के बीच शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 1.5°C दर्ज किया गया। एएनआई के अनुसार, कोहरा बढ़ने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली लगभग 34 घरेलू उड़ानों में देरी हुई जबकि एयरपोर्ट पर आने वाली 12 से अधिक उड़ानें विलंबित हैं। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।