दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या करने वाले साहिल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दिल्ली के शाहबाद डेयरी में 16-वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी साहिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) रवि कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि आरोपी साहिल द्वारा हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बुलंदशहर (यूपी) से साहिल को गिरफ्तार किया गया था।