दिल्ली में 2 बाइक सवार 4 लोगों ने शख्स पर लोहे की रॉड से किया हमला, लूटा ₹15 लाख से भरा बैग
दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शुक्रवार को 2 बाइक पर सवार 4 लोगों ने एक शख्स पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उससे करीब ₹15 लाख से भरा बैग लूट लिया। पुलिस के मुताबिक, शख्स शास्त्री नगर में एक अन्य शख्स को रुपए देने जा रहा था। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज किया गया है।