दिल्ली में 2 लोगों को 300 मीटर की दूरी पर मारी गई गोली, एक-दूसरे को जानते थे मृतक
दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में मंगलवार तड़के 40-वर्षीय एक शख्स समेत 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बकौल पुलिस, दोनों मृतक एक-दूसरे को जानते थे और उन्हें 300 मीटर की दूरी पर गोली मारी गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।