दिल्ली में 2022 के दौरान 1,096 घंटे 'अच्छी' रही वायु गुणवत्ता, 204 घंटे रही 'गंभीर'
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता वर्ष 2022 के दौरान कुल 1,096 घंटे 'अच्छी' श्रेणी में रही जो 2021 में इस श्रेणी में 827 घंटे रही थी। वहीं, बीते वर्ष कुल 204 घंटे वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई जो 2021 के दौरान 628 घंटे इस श्रेणी में रही थी।