दिल्ली में 2023 में पहली बार दर्ज हुए कोविड-19 के 1,000 से अधिक दैनिक मामले
दिल्ली में बुधवार को 2023 में पहली बार कोविड-19 के 1,000 से अधिक दैनिक मामले मिले। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 1,149 मामले सामने आए और पॉज़िटिविटी रेट 23.8% रहा जबकि 1 मरीज़ की मौत दर्ज हुई। वहीं, दिल्ली में पिछले एक दिन में कोविड-19 के 677 मरीज़ रिकवर हुए और फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3,347 है।