दिल्ली में 206 मीटर के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों से निकाले जा रहे लोग

अधिकारियों ने बताया है कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 206-मीटर के निशान के पार पहुंच गया है जिसके बाद निचले इलाकों से लोगों को निकालने की शुरुआत कर दी गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़े जाने के बीच दिल्ली में मंगलवार सुबह यमुना का जलस्तर 206.28-मीटर तक पहुंच गया।

Load More