दिल्ली में 24 जनवरी को होगा एमसीडी के मेयर का चुनाव

दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सरकार के एमसीडी की बैठक कराने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। यह बैठक 24 जनवरी को होगी जिसमें मेयर पद का चुनाव कराया जाएगा। गौरतलब है, पहले मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होना था लेकिन 'आप' और बीजेपी के पार्षदों के बीच हाथापाई के कारण सदन स्थगित कर दिया गया था।

Load More