दिल्ली में 26 जनवरी तक सुबह 10:20 से दोपहर 12:45 बजे तक बंद रहेगी विमानों की आवाजाही
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 19-26 जनवरी के बीच सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक कोई फ्लाइट टेकऑफ या लैंड नहीं करेगी। शुक्रवार को जारी नोटिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र यह फैसला किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा है कि वे उड़ान से पहले संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर लें।