दिल्ली में 3 खेल आयोजनों के चलते लागू किए गए यातायात से जुड़े प्रतिबंध
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 43वीं नैशनल चैंपियनशिप मैराथन, 9वीं नई दिल्ली मैराथन और पेरिस ओलंपिक्स 2024 क्वॉलिफायर सीरीज़ के मद्देनज़र आज (रविवार) यातायात से जुड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। डायवर्ज़न वाले रास्तों में लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड-भैरों रोड जंक्शन, तिलक मार्ग-सी हेक्सागन जंक्शन, शेरशाह रोड-सी हेक्सागन जंक्शन, संसद मार्ग-आउटर सर्कल जंक्शन और कोटला रेड लाइट शामिल हैं।