दिल्ली में 3 साल में 4 लाख+ बच्चों ने प्राइवेट से सरकारी स्कूलों में लिए एडमिशन: आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली एकमात्र राज्य है जहां माता-पिता अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालकर उनका एडमिशन सरकारी स्कूलों में करवा रहे हैं। आतिशी ने कहा, "पिछले 3 साल में 4 लाख से ज़्यादा बच्चों ने प्राइवेट से सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया है।" उन्होंने कहा, "यह बदलाव शिक्षा क्रांति के कारण आया है।"