दिल्ली में 31 मार्च 2025 तक बढ़ाई गई मुफ्त बिजली योजना: सीएम केजरीवाल
दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिजली सब्सिडी योजना को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बढ़ा दिया। केजरीवाल ने कहा, "आपकी 24 घंटे बिजली (जीरो पॉवर कट) और फ्री बिजली 31 मार्च, 2025 तक के लिए बढ़ा दी गई है।" केजरीवाल सरकार उपभोक्ताओं को प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली देती है।