दिल्ली में 34 आईएएस अधिकारियों सहित 40 अफसरों का हुआ तबादला

दिल्ली सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला कर दिया है, जिनमें 34 आईएएस अधिकारी और 6 दानिक्स सेवा के अफसर शामिल हैं। इस संबंध में दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए हैं। दिल्ली के नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कार्यभार संभालने के बाद यह फेरबदल हुआ है।

Load More