दिल्ली में 5 साल की बच्ची का हुआ रेप; किडनैपिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया
दिल्ली के भलस्वा डेरी में 5-वर्षीय बच्ची का रेप किया गया है और उसके अपहरण का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है। 21 दिसंबर की शाम अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा किया गया था और वह 22 दिसंबर की सुबह एक पार्क में मिली। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।