दिल्ली में 8-10 सितंबर तक दुकानें बंद रहने के दौरान उनके कर्मचारियों को मिलेगा 'पेड हॉलिडे'
दिल्ली सरकार ने निर्देश जारी किया है कि जी20 समिट के मद्देनज़र 8-10 सितंबर तक सभी दुकानें, वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएं और वे सभी अपने कर्मचारियों को 'पेड हॉलिडे' दें। इस दौरान दिल्ली में सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय, बैंक भी बंद रहेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है।