दिल्ली में 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश के दौरान क्या-क्या बंद रहेगा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली में 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। एक नोटिस के अनुसार, इस दौरान सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय, सभी वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बैंक बंद रहेंगे। वहीं, सम्मेलन के दौरान अनिवार्य वस्तुओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।