दिल्ली में 9.2°C न्यूनतम तापमान के साथ दर्ज हुई सीज़न की सबसे ठंडी सुबह
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सफदरजंग केंद्र के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को 9.2°C न्यूनतम तापमान के साथ इस सीज़न की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई। आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26°C तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।