दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास ड्रोन उड़ाने को लेकर बांग्लादेशी महिला पर दर्ज हुआ केस
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास कथित तौर पर ड्रोन उड़ाने को लेकर 33 वर्षीय बांग्लादेशी महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, पेशे से फोटोग्राफर महिला को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि महिला 25 मई को टूरिस्ट वीज़ा पर भारत आई थी और 5 जुलाई को लौट जाएगी।