दिल्ली में अग्निशमन विभाग को दिवाली पर आग की घटनाओं से जुड़ी 201 कॉल आईं
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, दिल्ली में दिवाली पर सोमवार को आग की घटनाओं से जुड़ी कुल 201 कॉल आई थीं। गौरतलब है, गर्ग ने दिवाली से पहले बताया था कि विभाग ड्रोन के ज़रिए आग की घटनाओं पर नज़र रख रहा है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दमकल की गाड़ियां भी तैनात की गईं है।