दिल्ली में अचानक सड़क धंसने से बने गड्ढे में गिरा कुत्ता व बाइक, सामने आया वीडियो
दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अचानक सड़क धंसने से एक कुत्ता और एक बाइक गड्ढे में गिरते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शुक्रवार दोपहर करीब 12:43 बजे हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, पुलिस और जल बोर्ड के अधिकारियों ने कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।