दिल्ली में अज्ञात बंदूकधारी ने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर कैश वैन से ₹8 लाख लूटे
दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में एक अज्ञात बंदूकधारी ने मंगलवार को कैश वैन के एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर वैन से करीब ₹8 लाख लूट लिए। पुलिस ने बताया कि कैश वैन शाम करीब 5 बजे आईसीआईसीआई बैंक के एक एटीएम में पैसे डालने के लिए पहुंची थी तभी एक शख्स ने गार्ड को पीछे से गोली मार दी।